Ajay Devgan की फिल्म ‘Parched’ की रिलीज डेट फाइनल

0
164

बॉलीवुड अभिनेता फिल्म निर्माता अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘पार्च्ड’ 23 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें कि  ये फिल्म लीना यादव के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में राधिका आप्टे मुख्य  भूमिका में है।

गुजरात राज्य के ग्रामीण इलाकों  में पड़े सूखे की समस्या पर आधारित इस फिल्म में चार साधारण महिलाओ रानी, लज्जो, बिज्जी और जानकी की कहानियों को पर्दे पर पेश किया गया है।

उनके संघर्ष भरे जीवन के इर्द-गिर्द की इस कहानी को कई अंतराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके है।  इस बारे में फिल्म के निर्माता अजय देवगन ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘पार्च्ड’ पेश कर रहा हूँ।

इस फिल्म का ट्रेलर 9 सितंबर को जारी किया जायेगा। फिल्म में राधिका आप्टे के अलावा आदिल हुसैन, सुरवीन चावला, तनिष्ठा  चटर्जी और सयानी गुप्ता भी नजर आएँगी।

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म से राधिका आप्टे और आदिल हुसैन के न्यूड सेक्स सीन्स वायरल हुए थे जिससे राधिका सुर्ख़ियों में बनी हुई है।

parchedparched

radhika 4 radhika 2 radhika

Latest Controversial News About Film ‘Parched’

Watch….’Parched’ Official Trailer

LEAVE A REPLY