एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ की रिलीज डेट पास आती जा रही हैं वैसे वैसे दर्शकों की फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि बाहुबली 2 इसी महीने अप्रैल में 28 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं।
फिल्म बाहुबली 2 को लेकर अब एक बड़ी खबर यह आयी हैं कि फिल्म में अभिनेता प्रभास का ट्रिपल रोल नजर आएगा। गौरतलब है कि फिल्म के पहले पार्ट ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ में प्रभास का डबल रोल नजर आया था जिसमे में महेंद्र बाहुबली और उनके बेटे के रूप में नजर आये थे।
और अब खबर है कि प्रभास बाहुबली 2 में ट्रिपल रोल में नजर आएंगे। सुनने में आ रहा है कि फिल्म में प्रभास का तीसरा किरदार चौंका देने वाला और दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज हैं।

























