‘Baahubali’ स्टार Prabhas पहुंचे ‘मैडम तुसाद’ में, बने पहले साउथ इंडियन एक्टर

0
37

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में अमरेंद्र बाहुबली का दमदार किरदार निभा दर्शको के दिलो पर छा जाने वाले साउथ फिल्म्स स्टार अभिनेता प्रभास भी अब लंदन के मैडम तुसाद में पहुंच गए हैं।

दरअसल इस मशहूर म्यूजियम में अब प्रभास का भी पुतला लग गया हैं और आपको बता दें कि प्रभास ऐसे पहले साउथ इंडियन एक्टर बन गए है जिनका पुतला मैडम तुसाद में लगा हैं।

हाल ही में रिलीज हुई प्रभास अभिनीत फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकार्ड्स तोड़ एक नया इतिहास रच दिया हैं। आपको बता दें कि बाहुबली 2 के बाद अब प्रभास फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं।

 

SHARE

LEAVE A REPLY