फिल्म ‘Poster Boys’ की रिलीज डेट हुई घोषित

0
41

बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपदे ने ‘Posther Boyz’ नामक मराठी फिल्म बनाई थी जिसे दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों ने भी पसंद किया था।

अब आपको बता दें कि अब इस फिल्म के बन रहे हिंदी रीमेक ‘Poster Boys’ में सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े तीनो अभिनेता साथ में काम करते नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही हैं।

फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ तीन ऐसे लोगों की कहानी है जब वे खुद को एक ऐसे पोस्टर पर पाते हैं जो पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। सनी और बॉबी इसके पहले ‘अपने‘,‘यमला पगला दीवाना’ और ‘यमला पगला दीवाना 2’ में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ की रिलीज डेट फाइनल हो गयी हैं ये फिल्म अगले इसी वर्ष 8 सितम्बर को सिनेमघारो में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY