अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे इन दिनों अपनी मोबाइल एडल्ट फिल्म ‘वीकेंड’ को लेकर चर्चाओ में बनी हुई है। हाल ही में पूनम का बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने मीडिया के सामने सनी पर अपनी भड़ास निकाली है।
दरअसल आपको बता दें कि शूट के बाद किसी ने उनसे सनी लियोनी के शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में काम करने को लेकर सवाल पूछ लिया। बस इतना सुनते ही पूनम भड़क उठी।
उन्होंने कहा कि उनकी तुलना सनी लियोन के साथ न की जाए। पूनम ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अब ज़माना इंटरनेट का है और मैं इंटरनेट की सेलेब्रिटी हूँ तो मुझे सलमान, शाहरुख जैसे बड़े सितारों के साथ की जरुरत नहीं है। मेरे लिए इंटरनेट ही काफी है।
पूनम ने हाल ही में वीकेंड के प्रमोशन के लिए एक बेहद हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट भी करवाया है जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है। इस फोटोशूट में वह बाथटब में है और उन्होंने ट्रांसपेरेंट बिकिनी पहने हुई है।
वही सनी लियोन भी जल्द ही फिल्म ‘फुद्दू’ और ‘बेईमान लव’ में नजर आने वाली है।

























