हॉरर फिल्म में काम करेंगी बोल्ड एक्ट्रेस Poonam Pandey
बोल्ड अवतार के साथ इरोटिक फिल्म ‘नशा’ से करियर की शुरुआत करने वाली हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री पूनम पांडे जल्द ही एक हॉरर फिल्म में नजर आने वाली है।
आपको बता दें कि फिल्म का शीर्षक तय होना बाकी है और इसकी शूटिंग इस महीने के मध्य से शुरू होगी। पूनम ने कहा, “हाल ही में जब मैं मुंबई में थी तो मुझे निर्देशक का फोन आया और उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाने के लिए मिलने के लिए कहा।
मुझे फिल्म इतनी आकर्षक लगी कि मैंने उसी दिन इसका हिस्सा बनने की मंजूरी दे दी। ”उन्होंने कहा, “यह हॉरर फिल्म है और मैं पहली बार हॉरर फिल्म करने जा रही हूं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। ”
















