‘Naagin 3’ में ये निभाएंगी विलेन का किरदार

0
58

टेलीविजन के कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल ‘नागिन 2’ को लेकर हाल ही में खबर है कि ये शो 2 जून से टीवी पर ऑफ एयर हो जायेगा। साथ ही ये भी सुनने में आया है कि इस सीरियल में नागिन के किरदार से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय अब इस सीरीज में आगे नजर नहीं आएँगी।

इस शो की प्रोडूसर एकता कपूर इस सीरियल के नए सीजन ‘नागिन 3’ के साथ इसी वर्ष नवंबर में कमबैक करेंगी। लेकिन नागिन 3 में मौनी की जगह कोई नया चेहरा नजर आएगा।

नागिन का ये सीजन जल्द ही शिवांगी और रॉकी की मौत के साथ खत्म हो जायेगा। गौरतलब है कि नागिन 2 में सुधा चंद्रन विलेन (यामिनी) का किरदार निभा रही हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि नागिन 3 में पूनम नरूला नई वैम्प होगी वह शो में विलेन का किरदार निभाती नजर आएँगी।

LEAVE A REPLY