बता दें कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की को-एक्ट्रैस पूजा हेगड़े को डेंगू हो गया है। जिसकी वजह से इन दिनों पूजा फिल्म की प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं।
डॉक्टर ने पूजा को आराम करने की सलाह दी है, इसलिए फिल्म का प्रमोशन अकेले ऋतिक रोशन कर रहे हैं। पूजा हेगड़े ऋतिक के साथ ‘मोहनजोदड़ो’ में नजर आएंगी। यह उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी।
ये फिल्म आशुतोष गोवारीकर के निर्देशन में बनी हैं। फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। वही दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम को भी इसी तरीख को रिलीज किया जाना है। फिल्म ‘रुस्तम’ टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी हैं। फिल्म में एक्ट्रेस इलिआना डिक्रूज अक्षय कुमार के साथ नजर आएँगी।































