बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘मोहेंजो-दारो’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को एक और बड़ी फिल्म मिल गयी है। गौरतलब है कि पूजा की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नही रही लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उन्हें एक बड़ी फिल्म मिल गयी है।
जीहां आपको बता दें कि पूजा फिल्म ‘मगधीरा’ के हिंदी रीमेक में नजर आएँगी। इस फिल्म में पहले से ही अभिनेता शाहिद कपूर फाइनल हो गए है।
अत: अब पूजा शाहिद के साथ ‘मगधीरा’ के हिंदी रीमेक में रोमांस फरमाती नजर आएँगी। बता दें कि इस फिल्म के हिंदी रीमेक की घोषणा काफी समय पहले ही हो चुकी है लेकिन इस फिल्म के निर्माण में लगातार देरी होती रहे लेकिन अब सुनने में आया है कि फिल्म के निर्माण के काम में तेजी आ गयी है। और फिल्म जल्द ही फ्लोर पर उतरेगी।
‘मगधीरा’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसे तेलुगु में बनाया गया था। इस फिल्म में राम चरण और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में थे। यह रोमांटिक एक्शन फिल्म एक सैनिक और एक राजकुमारी की प्रेम कहानी पर आधारित है। सैनिक को राजकुमारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौपी जाती है और उस दौरान दोनों में प्रेम हो जाता हैं।






























