Pooja Batra निभाएंगी एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला का किरदार

एक्ट्रेस पूजा बत्रा मशहूर एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है। बता दें कि पूजा हॉलीवुड फिल्म “वन अंडर द सन” में काम करने जा रही है जिसमे वह कल्पना चावला का रोल निभा रही है।

आपको बता दें कि फिल्म को विंसेंट ट्रान और रियाना हार्टले निर्देशित कर रहे हैं। कल्पना चावला के किरदार को अच्छे से जानने के लिए प्पोजा नासा स्पेस सेंटर पहुंची और उन्होंने कल्पना पर कई डॉक्यूमेंट्री देखीं बल्कि भारतीय वैज्ञानिकों से मिलने वह सान डिएगो स्थित नासा स्पेस सेंटर भी गई थीं।

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड में काम करने संबंधी सवाल के जवाब में पूजा ने कहा, “हॉलीवुड में अलग-अलग तरह के लोगों का जबरदस्त मिश्रण है। अमेरिका में हर चीज संभव है लेकिन यह इरफान खान ही हैं जिन्होंने भारतीयों के लिए विश्व मंच पर जगह बनाई।”

pooja batra