मशहूर भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से शादी करने जा रहे है। उनकी शादी की डेट भी फाइनल हो गयी है। बता दें कि दोनों 29 अक्टूबर को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
अभी हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आया था। बता दें कि भारत-साउथअफ्रीका टी-20 सीरीज़ के खत्म होते ही हरभजन सिंह अपनी शादी की तैयारियों में जुट गए है। अभी हाल में हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शादी का न्यौता दिया है।
दरअसल शादी में एंट्री के लिए सिर्फ कार्ड से काम नहीं चलेगा. कार्ड के साथ-साथ एक एडमिट कार्ड भी रखा गया है जिससे दिल्ली के फाइव स्टार होटल में होने वाले रिसेप्शन में एंट्री के लिए रखा गया है ।
शादी का कार्ड बेहद सुंदर से लाल रंग के डिब्बे में पैक है। इस पर सुनहरे रंग का रिबन लगा हुआ है। नीचे की ओर गेस्ट का नाम लिखा हुआ है। कार्ड के अंदर कवर के बीच में सुनहरे रंग की मेटल प्लेट पर हरभजन और गीता के नाम के शुरुवाती अक्षर ‘जी’ और ‘एच’ उभरे हुए है।
बता दें कि हरभजन और गीता के अफेयर की चर्चाएँ 2008 से सुर्ख़ियों में आई थी। अक्सर गीता बसरा आईपीएल और इंडिया मैचों में हरभजन सिंह को चियर्स करने पहुचती थी।




























