मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के फेमस टेलीविज़न कॉमेडी शो “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” में अब तक जाने माने कई बड़े बड़े सेलेब्रिटीज आ चुके है। लेकिन इस बार खबर है कि शो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शो में आ सकते है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनमदिन पर उनके प्रशंसकों ने उनसे कपिल के शो में जाने की अपील की है। अगर पीएम कपिल के शो में आ जाते है तो ये बड़ा ही दिलचस्प मौका होगा। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही प्रशंसकों ने टि्वटर पर पीएम मोदी से कपिल के शो में जाने की अपील की।
गौरतलब है कि 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन था जिसके बाद लोगों ने उनको लेकर अलग-अलग ट्वीट किए जिसमें से यह भी एक था। अब देखना है कि क्यो पीएम मोदी अपने प्रशंसकों की अपिल स्विकार कर कपिल के शो में जाएंगे या नहीं।



























