पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाएंगे परेश रावल
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बन रही फिल्म में अभिनेता परेश रावल पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाते नजर आ सकते है। खबर है कि इस फिल्म में परेश रावल को लिया गया है।
परेश रावल ने कहा “मै प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाने जा रहा हूं , फिलहाल पटकथा पर काम चल रहा है। पटकथा उनके चरित्र को सही ढंग से दर्शाएगी तो फिल्म में उस किरदार को मै ही निभाऊंगा।”

















