2014 में आई आमिर खान की फिल्म “पीके” ने कमाई के मामले में ना केवल देश में धूम मचाई है बल्कि विदेशी में भी जबरदस्त कमाई कर कई रिकार्ड्स बनाये है और लगातार फिल्म की कमाई बढ़ती ही चली जा रही है।
घरेलु बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली आमिर खान अभिनीत फिल्म “पीके” ने 300 करोड़ रुपए की कमाई का भी आंकड़ा पार कर लिया है। और अब फिल्म “पीके” अंतराष्ट्रीय स्तर पर बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म बन गयी है।
बता दें कि आमिर एक बार फिर से अपनी आगामी फिल्म “दंगल” से धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग लुधियाना में शुरू हो चुकी है।
फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान असल जिंदगी के जाने माने रेसलर महावीर फोगाट के किरदार को अदा करते नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। आमिर खान के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस साक्षी तंवर उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।
इस बार भी आमिर खान हर बार की तरह फिल्म में एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अपनी बॉडी में बहुत ज्यादा बदलाव किए हैं इस फिल्म में एक रेसलर की तरह दिखने के लिए उन्होंने काफी वजन बढ़ाया है। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज भी रिलीज हो गया है। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है ‘आज से दंगल शुरू’ . फिल्म के इस शानदार पोस्टर में आमिर खान का चेहरा मिट्टी से सना नजर आ रहा है।

























