पाकिस्तान में “Phantom” की रिलीज पर लगी रोक
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म “फैंटम” की रिलीज पर पाकिस्तान में रोक लग गयी है। बता दे कि फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनी है।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही पाकिस्तान में इसकी रिलीज पर रोक लग गयी। 26/11 को मुंबई में हुए हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दी थी।
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हाफिज सईद ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उसके और उसके संगठन के लोगों के साथ दुष्प्रचार किया गया है। बता दे कि फिल्म में हाफिज, लखवी और अन्य लोगो के जैसे मिलते-जुलते कैरेक्टर्स को फिल्म में दिखाया गया है।
लाहौर हाईकोर्ट के जज शहीद बिलाल हसन ने हाफिज सईद और सरकार के वकीलों की दलीलों को सुनते हुए पाकिस्तान में ‘फैंटम’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का फैसला सुनाया है।
और यही नहीं जज ने फैसला सुनाते हुए ये भी कहा कि वह भारतीय फिल्मों की सीडी की बाजार में उपलब्धता पर भी रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठा सकती है।
बता दे कि 8 अगस्त को दायर की गयी याचिका में हाफिज सईद के वकील एके डोगरा ने कहा था कि फिल्म से उनके मुवक्किल और उनके सहयोगियों की जान को खतरा हो सकता है और फिल्म देखने के बाद लोगो के दिल में उनके छवि एक आतंकी की बन जायेगी जबकि उनका संगठन जमात-उद-दावा प्रतिबंधित संगठन नहीं है।
आपको बता दे कि फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Click Here To Watch “Phantom” Film Full Official Trailer






















