कराची एयरपोर्ट पर Kabir Khan के साथ हुई बदसलूकी, लोगो ने दिखाए जूते
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक कबीर खान अभी हाल ही में पाकिस्तान के करची एयरपोर्ट पर पहुंचे थे जहां कुछ लोगो ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी करने लगे।
बता दें कि लोगो ने ऐसा बॉलीवुड फिल्म “फैंटम” में पाकिस्तान की गलत छवि दिखाने के चलते किया है। खबर है कि कबीर खान एक सेमिनार अटेंड करने के बाद फ्लाइट पकड़ने कराची एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। कबीर जैसे ही कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे तभी वह मौजूद पैसेंजर्स ने उन्हें घेर लिया और “शेम-शेम”, “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने लगे।
वह मौजूद लोगो ने पूछा कि वे इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ को लेकर ऐसी फिल्में क्यों नहीं बनाते है। एक प्रोटेस्टर ने पूछा, रॉ ने जाधव नाम के जासूस को यहां भेजा और यहां सैकड़ों लोगों को मरवा दिया। आप इस पर फिल्म क्यों नहीं बनाते?
एक प्रोटेस्टर ने तो बदसलूकी की हद ही कर दी, एक प्रोटेस्टर जूता लेकर कबीर खान के पीछे लाउंज तक दौड़ा। इसके बाद कबीर चेक-इन प्रोसेस के लिए चले गए।

















