8 साल बाद Parthiv Patel की टेस्ट टीम में हुई वापसी

0
103

बता दें कि बीसीसीआई ने इंडिया बनाम इंग्लैंड जारी टेस्ट सीरीज के लिए आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया हैं।

आपको बता दें कि टीम से अनुभवी बल्लेबाज गौतम गंभीर बाहर हो गए हैं। विकेटकीपर रिद्दीमान साहा को जांघ में खिंचाव के चलते टीम से आराम दिया गया हैं।

8 वर्षो बाद पार्थिव पटेल की टेस्ट टीम में वापसी हुई हैं। गौरतलब है कि पार्थिव ने अपना आखिरी टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ 2008 में अगस्त में कोलंबो में खेला था। पार्थिव की टेस्ट में आठ और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार वर्ष बाद वापसी हुई हैं।

बता दें कि साहा को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जांघ में खिंचाव आ गया था जिसकी पुष्टि बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने की हैं। जिसकी वजह से वह मोहाली में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नही खेलेंगे और उनकी जगह टीम में पार्थिव  पटेल ने ली हैं।

मोहाली में सीरीज का तीसरा टेस्ट 26 से 30 नवंबर तक खेला जायेगा।

टीम इस प्रकार हैं

  • Virat Kohli (c)
  • Ajinkya Rahane (vc)
  • Ravichandran Ashwin
  • Ravindra Jadeja
  • Bhuvneshwar Kumar
  • Amit Mishra
  • Karun Nair
  • Hardik Pandya
  • Parthiv Patel (wk)
  • Cheteshwar Pujara
  • K. L. Rahul
  • Mohammed Shami
  • Ishant Sharma
  • Murali Vijay
  • Jayant Yadav
  • Umesh Yadav

parthiv-patel

LEAVE A REPLY