बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी चचेरी बहन मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को एक सम्मान देने जा रही हैं। गौरतलब है कि आज प्रियंका एक बड़े मुकाम पर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी कामयाबी का डंका बजा दिया हैं।
परिणीति प्रियंका के सम्मान में मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर काफी नर्वस हैं। उनका कहना है कि उन्हें बेहद ख़ुशी होगी यदि वह मंच पर प्रस्तुति देने के लिए प्रियंका की शैली को 10 फीसदी भी अगर आत्मसात कर सके।
परिणीति ने पोस्ट किया, ‘अपने जीवन में इतना नहीं घबराई। अपनी बहन व मंच पर शानदार प्रस्तुति देने वाली प्रियंका को सम्मान देने जा रही हूँ। उनके साथ खुद की तुलना करने की कोशिश भी नहीं कर सकती।’
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। इसके बाद वह फिल्म ‘तकदुम’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएँगी।

























