मलयालम फिल्म “प्रेमम” के तेलुगू रीमेक में परिणीति चोपड़ा
खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मलयालम सुपरहिट फिल्म “प्रेमम” के बनने जा रहे तेलुगू रीमेक में काम कर सकती है। सुनने में आया है कि फिलहाल परिणीति से इस फिल्म के लिए बातचीत चल रही है।
फिल्म के निर्देशक चंदू ने यह बताया कि वह इसके तेलुगू रीमेक के लिएदिशा पटानी के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। इसमें अक्किनेनी नागा चैतन्य भी मुख्य भूमिका में होंगे।
आपको बता दें कि ‘प्रेमम’ एक बहुत बड़ी सुपरहिट मलयालम फिल्म थी। इसका रीमेक एस.राधा कृष्ण और हसीन क्रिएशंस के बैनर तले निर्मित होगा। यह अगले साल तक प्रदर्शित हो सकती है।





















