‘Golmaal Again’ में Shraddha नहीं Parineeti आएंगी नजर

0
25

ख़बरों की माने तो अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ (Golmaal 4)  की लिए परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया हैं। आने वाली फिल्म्स ‘मेरी प्यारी बिंदु’ और ‘तकदूम’ के बाद परिणीती रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले साजिद फरहाद कर रहे हैं जो ‘हाउसफुल 3’ जैसी फिल्म की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं।

अब करीना कपूर की जगह अब परिणीती चोपड़ा सभी को इंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। ख़बरों की माने तो परिणीती का किरदार काफी बबली होने वाला हैं। जो अजय के साथ गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। रोहित, श्रद्धा और परिणीती के बीच में फंसे थे की किसको फिल्म का हिस्सा बनाए। रोहित ने दोनों को ही इस फिल्म की पटकथा सुनाई थी।

परिणीती को फिल्म की कहानी पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने की ख़ुशी जताई। वो ‘गोलमाल फ्रैंचाइज़ी’ का पार्ट बनने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दी। जिस कारण रोहित ने तुरंत ही उन्हें साइन कर लिया।

हालाँकि, श्रद्धा ने इस बात की जानकारी दी हैं कि “उन्हें कभी भी किसी ने अप्रोच नहीं किया था। मैं गोलमाल अगेन का हिस्सा नहीं हूँ और ना ही किसी ने मुझे अप्रोच किया था। यह सब बेबुनियादी बातें हैं।” श्रद्धा ने कभी भी कॉमेडी फ़िल्में नहीं की हैं।

श्रद्धा कहती हैं कि उन्हें कभी भी आउट एंड आउट कॉमेडी की ऑफर नहीं आई। अगर उनके पास ऐसी कुछ ऑफर आती तो वो ज़रूर फिल्म को साइन करती। उन्होने कहा कि उन्हें अपने पापा शक्ति कपूर की सारी कॉमेडी फ़िल्में (अंदाज़ अपना अपना) और (राजा बाबु) जैसी फ़िल्में पसंद थी जिनके रीमेक में उन्हें काम करना पसंद आयेगा। उन्हें डेविड धवन की भी सारी फ़िल्में पसंद हैं और वो उनके साथ काम करना पसंद करेगी।

shraddha

LEAVE A REPLY