सुनने में आ रहा है कि 1986 में आई निर्देशक बासु चटर्जी की जातिवाद पर आधारित फिल्म “चमेली की शादी” का रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर और अमृता सिंह ने लीड रोल निभाया था।
अब खबर है कि इस फिल्म के रीमेक में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार निभाती नजर आएँगी। राधिका राओ और विनय सप्रू “चमेली की शादी” का रीमेक बनाने का प्लान कर रहे है।
आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म के सीक्वल के लिए सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी सामने आया था। लेकिन अभी तक फिल्म के रीमेक को लेकर कोई भी आधारिक घोषणा नहीं हुई है।




























