बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों विदेश में घूम रही है। अब वे इंडोनेशिया जा पहुंची हैं। परिणीति ने जकार्ता में एक मॉल से शॉपिंग की। जकार्ता में शॉपिंग के दौरान उन्होंने 10 लाख की दो शर्ट खरीदी हैं। इस बात की जानकारी परिणीति ने ट्विटर के जरिए दी।
परिणीति ने ट्वीट किया “I paid 1 million for 2 shirts!!!! #CrazyCurrency #Jakarta”इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वे बिलिंग काउंटर पर खड़ी हैं।
और तो और 10 लाख की दो शर्ट खरीदने के बाद उन्होंने 40 लाख रुपए लंच में खर्च किए। ट्वीट करते हुए परिणीति ने लिखा, “Haha I love how everybody got their calculators out! 1 million for shirts, 4 million for lunch,the craziness goes on!!”
आपको बता दें कि, इंडोनेशिया की करेंसी रुपिया की तुलना में इंडियन रुपए का मूल्य कहीं ज्यादा है। भारत का एक रुपया 214.44 इंडोनेशिया रुपिया के बराबर है।































