हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का मजाक उड़ाया था सबा के वायरल हुए वीडियो में उन्होंने सलमान खान को छिछोरा कहा था। दो मिनट से अधिक समय का यह वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर खूब वायरल हुआ।
अब आपको बता दें कि सबा कमर के बाद अब एक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने सलमान पर निशाना साधा है और उन पर कुछ गंभीर आरोप भी लगा दिए हैं।
दरअसल आपको बता दें कि अब पाकिस्तानी एक्ट्रैस रबी पीरजादा ने सलमान पर निशाना साधते हुए कहा है कि सलमान की फिल्में पाकिस्तान के यूथ को खराब कर रही हैं। रबी पीरजादा ने कहा, ‘बॉलीवुड में हर दूसरी फिल्म क्राइम और इसी तरह की सींस से भरी हुई हैं।
उन्होंने आगे कहा ‘मेरा सवाल ये है कि आखिर वहां के लोग युवाओं को क्या सिखा रहे हैं? ऐसा लगता है जैसे वो क्राइम को ही बढ़ावा दे रहे हैं।’





























Agre koi vdesi aadmi hmare mulk ke aadmi ko bura khe to hame us baat par awaj uthani chai