‘पईया’ के हिंदी रीमेक में अभिनय करेंगे विद्युत जामवाल

विद्युत जामवाल निर्देशक एन लिंगुस्वामी की हिट तमिल फिल्म ‘पईया’ के हिंदी रीमेक में काम करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि यह रोमांटिक-एक्शन-ड्रामा लिंगुस्वामी की बतौर निर्देशक बॉलीवुड में पहली फिल्म होगी।

विद्युत जामवाल इससे पहले फिल्म ‘अंजान’ में भी लिंगुस्वामी के साथ काम कर चुके हैं।   ‘पईया’ लिंगुस्वामी की यह वास्तविक फिल्म 2010 में आई थी। इसमें शिवाकुमार और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में थे।

और अब जल्द ही बनने जा रहे इस फिल्म के हिंदी रीमेक में विद्युत जामवाल मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। फिलहाल अभी फिल्म में विद्युत जामवाल के ऑपोजिट कोई एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुयी है।

vidhyut jamwal