संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पद्मावती’ अगले वर्ष 2017 में रिलीज होनी थी। आपको बता दें कि इस फिल्म के स्टार्स कास्ट के लिए अभिनेता रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर का नाम सामने आया था।
ये फिल्म लगातार किसी न किसी वजह से आगे टलती जा रही है। कुछ समय पहले खबर थी कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट मांगी थी जिससे नाराज होकर संजय लीला भंसाली ने फिल्म में रणवीर की जगह और किसी अभिनेता को लेने की बात कही थी।
अब सुनने में आ रहा है कि ये फिल्म अगले वर्ष 2017 में नही बल्कि 2018 में रिलीज होगी। क्योंकि रणवीर, दीपिका और शाहिद तीनो ही अपनी आगामी दूसरी फिल्मो में व्यस्त है। जिससे इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही है।

























