बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो उनकी फिल्म के आस-पास कोई भी प्रोड्यूसर अपनी फिल्म को रिलीज करने बचता हैं क्योंकि सलमान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहती है। जिससे दूसरी फिल्म की कमाई पर काफी बुरा असर पड़ सकता हैं।
एक बार फिर ऐसा ही हुआ हैं एक और फिल्म निर्माता ने अपनी आगामी फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया हैं क्योंकि वह फिल्म सलमान की आगामी फिल्म से टकरा रही थी। हम बात कर रहे है संजय लीला भंसाली और उनकी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की।
दरअसल, भंसाली अपनी आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ को पहले दिसंबर को रिलीज करने वाले थे, लेकिन फिर सलमान ने अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की रिलीज डेट 22 दिसंबर को फाइनल कर ली। जिस वजह से भंसाली को लगता है कि अगर उनकी फिल्म और सलमान की फिल्म एक समय पर रिलीज हुई तो उनको नुकसान हो सकता है। खबरों की मानें तो अब ‘पद्मावती’ 17 नवंबर को रिलीज होगी।

























