पद्म पुरस्कार समारोह : राष्ट्रपति ने किया इन सितारों को सम्मानित
मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में फिल्म और खेल की दुनिया के दिग्गज हस्तियों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्करों से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को पद्म विभुषण, गायक उदित नारायण को पद्म भूषण से सम्मानित किया। स्वामी दयानंद सरस्वती को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिला।
वहीं, मशहूर फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। फिल्म निर्माता रामोजी राव को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला मौजूद थे।
आपको बता दें कि सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 112 मशहूर हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 28 मार्च को देश की 56 मशहूर हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया था।




















