राष्ट्रपति भवन में इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार
अभी हाल ही में राष्ट्रपति भवन में हुए पद्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने सभी को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
बता दें कि इस दौरान अभिनेता अजय देवगन और मधुर आर. भंडारकर को सिनेमा में अपनी बेहतरीन भाग्यदारी के लिए पद्म श्री अवार्ड से नवाजा गया।
यामिनी कृष्णमूर्ति को पद्म विभूषण अवार्ड मिला।-अभिनेता अनुपम खेर पद्म भूषण अवार्ड से नवाजे गए।
हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक उदित नारायण पद्म भूषण अवार्ड से नवाजे गए। आपको बता दें कि सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 112 मशहूर हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी।
सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को अगले महीने होने वाले एक अन्य समारोह में पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।



















