Sunny Leone की फिल्म ‘One Night Stand’ का पहला पोस्टर जारी
अदाकारा सनी लियोन की अगली फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ का पोस्टर जारी किया गया है। सनी ने एक ट्वीट कर बताया कि उनकी यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण स्विस एंटरटेनमेंट कर रही है।
आपको बता दें कि फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी लियोन और तनुज विरवानी दिखाई देंगे।फिल्म ‘वन नाइट स्टैंड’ का एक ट्विटर पेज भी बनाया गया है। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका हैं।


















