मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ में बतौर कंटेस्टेंट बनकर पहुँचे स्वामी ओमजी को बिग बॉस के घर में उनकी हरकतों, झगड़ो और बेहद ही शर्मनाक और ओछी हरकतों की वजह से बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर निकालने का फैसला लिया था।
लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान को निशाना बनाया हैं। उन्होंने सलमान पर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगाए है और साथ ही बड़ी धमकियां दे डाली हैं।
ओमजी ने कहा है कि सलमान बिग बॉस के स्मोकिंग रूम थे जब वह नशे की हालत में थे और सिगरेट पी रहे थे तब उन्होंने सिगरेट का धुंआ ओमजी के मुँह पर छोड़ था जिससे ओमजी ने सलमान को एक थप्पड़ जड़ दिया।
साथ ही उन्होंने सलमान खान पर देशद्रोही होने का आरोप भी लगाया हैं उन्होंने कहा कि सलमान ने उनसे बोला है कि वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते क्योंकि उनकी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ दोस्ती है और वह से भी मिले हुए हैं।
ओमजी बस यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि सलमान ने उनसे ये बोला है कि उन्होंने और शाहरुख खान, आमिर खान के साथ मिलकर एक आतंकवाद नेशन बनाया है जिसमे उनका लक्ष्य देश को बर्बाद करना हैं।
साथ ही ओमजी ने यह भी कहा है कि अगर बिग बॉस के ‘ग्रैंड फिनाले’ से पहले उन्हें वापस शो में नहीं बुलाया गया तो वह बिग बॉस के घर में आग लगा देंगे और वह स्टेज पर पहुँचकर सलमान को मारेंगे और उनकी हड्डियां तोड़ देंगे।




























