‘Bigg Boss 10’ के घर से Omji को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस

0
74

मशहूर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 में बतौर कंटेस्टेन्ट घर में पहुँचे स्वामी ओमजी महाराज अपने विवादित कमेंट्स और घर में महिला प्रतिभागियों के लिए अपने व्यवहार की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं।

लेकिन हाल ही में ओमजी को लेकर एक बड़ी बात सामने आयी हैं। दरअसल सुनने में आया है कि ओमजी पर रियल लाइफ में चल रहे आरोंपो की वजह से पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने बिग बॉस के घर जा पहुँची।

ख़बरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ओमजी महराज पर पहले से चल रहे चोरी और आर्म्स एक्ट के केस में उन्हें गिरफ्तार करने बिग बॉस के घर पहुंची। लेकिन ओमजी ने घर से बाहर जाने से मना कर दिया है और खबर है कि पुलिस ने उनसे कुछ जरूरी कागजात पर उनके साइन करा लिए हैं।

आपको बता दें कि ओमजी पर महिलाओं के यौन उत्पीडन का भी आरोप है और उनके पास से महिलाओं के अश्लील फोटोज भी बरामद हुए है जिससे वह महिलाओं को ब्लैकमेल करते थे।

omji-arrested

SHARE

LEAVE A REPLY