फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और कभी अपनी एक्टिंग से दर्शको को हँसाने वाले अभिनेता ओम पुरी अब इस दुनियां में नहीं रहे हैं। आपको बड़े दुःख के साथ बताना पड़ रहा हैं कि उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया हैं।
ओम पुरी 66 साल के थे। आज सुबह ओम पुरी ने आखिरी सांस ली। ये खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था जन्म ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था।
ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म “आक्रोश” ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।
इसके बाद उन्होंने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्म्स में काम किया। अर्ध सत्य के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उनकी मौत से पूरे बॉलीवुड में शोक छा गया हैं।



























