Aditya Roy और Shraddha Kapoor की अगली फिल्म ‘Ok Janu’
हिट फिल्म “आशिकी 2” के कास्ट श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर जल्द ही एक बार फिर से साथ में सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। इस कपल को लेकर एक और नयी फिल्म की घोषणा हो चुकी है जिसमे आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
इस फिल्म का नाम है “ओके जानू” आपको बता दें कि ये फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म “Ok Kanmani” का हिंदी रीमेक फिल्म है।
आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर से श्रद्धा कपूर के साथ काम करने को लेकर इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग इसी वर्ष मार्च से शुरू हो जाएंगी।
फिलहाल आदित्य अपनी 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म “फितूर” के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म में आदित्य के साथ कैटरीना कैफ और तब्बू है।

















