बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के साथ 2016 का अंत हो गया हैं। अब आपको बता दें कि इस नए वर्ष 2017 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। अगर हम बात करें पहले शुक्रवार यानि कि 13 जनवरी की तो इस दिन दो फिल्मे रिलीज हो रही है जिनमे श्रद्धा कपूर ओट आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘ओके जानू’ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘हरामखोर’ शामिल हैं।
‘ओके जानू’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। फिल्म का निर्देशन शायद अली ने किया हैं। मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं। बॉलीवुड की ये रोमांटिक जोड़ी साथ में इससे पहले फिल्म ‘आशिकी २’ में नजर आयी थी जिसमे इस जोड़ी की एक्टिंग को दर्शको ने काफी सराहा था और फिल्म भी बोगस ऑफस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
और अब एक बार फिर से ये रोमांटिक कपल ओके जानौ में नजर आने वाला हैं। अब बात करें फिल्म ‘हरामखोर’ की तो इस फिल्म को काफी समय बाद सेंसर बोर्ड ने रिलीज के लिए हरी झंडी दिखाई हैं। ये फिल्म एक टीचर और उनकी स्टूडेंट एक छात्रा के बीच पनपे प्यार पर आधारित हैं। इस फिल्म की स्टोरी को आप्तत्तिजनक बताया गया था।
लेकिन अब इस फिल्म को यूए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है और अब ये फिल्म 13 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार हैं।



























