बजरंगी भाईजान के सेट पर मचा बवाल, हुई हाथापाई
सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की कश्मीर में शूटिंग कर रहे है। और वहाँ सलमान के चाहने वालो की भीड़ मुसीबत बनी हुई।
कभी -कभी तो ऐसा होता है की सलमान के फैन्स की सलमान से मिलने के लिए भीड़ इनती भड़ जाती है की उन्हें काबू करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
और इस बार तो हद ही हो गयी सलमान के चाहने वालो की भीड़ इतनी भड़ गयी कि भीड़ को काबू करने के लिए सलमान खान के गार्ड्स ने कुछ लोगो की पिटाई तक कर दी।
जीहाँ सुनने में आया है कि सलमान के गार्ड्स ने कुछ चाहने वालो से हाथापाई भी कर दी। जिससे सलमान खान से मिलने पहुंचे उनके फैन्स काफी नाराज हो गए और सलमान हाय हाय के नारे भी लगाये।
आपको बता दे की ये फिल्म ये एक रोमांटिक फिल्म होगी और ये फिल्म डायरेक्टर कबीर खान के फिल्म में बन रही है और इस फिल्म को खुद सलमान खान, रॉकलिने वेंकटेश और राजेश भट्ट प्रोडूस कर रहे है। बजरंगी भाईजान फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने कम्पोज़ किया है।
इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर खान के अलावा नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे है। ये फिल्म 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।


















