गोविन्दा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

0
69

1996  में आयी हिंदी फिल्म छोटे सरकार में फिल्माया गया गीत एक चुम्मा तू मुझको उधर दे दे और बदले में यूपी बिहार ले ले के खिलाफ पाकुड़ मुख्य न्यायिक अधिकारी अखिलेश कुमार ने अभिनेता गोविन्दा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है !!

यंग लोएर्स एसोसिएशन के अधिबक्ता म म तिवारी ने इस गाने पर आपत्ति जताई थी उन्होंने इसके खिलाफ पाकुड़ अदालत में एक अर्जी दी थी जिसके बाद पाकुड़ न्यायिक अधिकारी ने 01 मई 2001 फिल्म के सभी कलाकारों के खिलाफ वारंट जरी किया था ! इस वारंट के खिलाफ गोविंदा के बकील ने रांची हाई कोर्ट में एक अर्जी दी.

 

18 अक्टूबर 2001 को हाई कोर्ट ने केस की सभी सुनवाई करते हुए गोविन्दा की को निचली अदालत में जाने का आदेश दिया !! इसकी जानकारी पाकुड़ अदालत को करीब 15  साल बाद 28 अप्रैल 2016 को मिली इसके बाद केस की प्रतिक्रिया फिर से शुरू की गयी अब इस केस में अभिनेता गोविन्दा, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, गायक, उदित नारायण गायिका अल्का याग्निक, डायरेक्टर विमल कुमार और संगीतकार आनंद मिलिंद के खिलाफ वारंट जरी किया गया है !chote sarkar

SHARE

LEAVE A REPLY