मशहूर टेलीविज़न रियलिटी शो ‘बिग बॉस‘ का 10वां सीजन 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस बार इस नए सीजन में सेलिब्रिटीज के साथ-साथ कई नॉन सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे। हाल ही में 13 नॉन सेलेब्रिटी कंटेस्टेन्ट्स के नामा भी सामने आये थे।
आपको बता दें कि शो में नितिभा कौल एंट्री लेने जा रही हैं। दिल्ली की रहने वाली नितिभा कश्मीर से बिलॉन्ग करती हैं। 23 साल की नितिभा गूगल में जॉब करती हैं। सिंगिंग, डांसिंग, स्विमिंग और रीडिंग से उनका खास लगाव है। ग्लैमर इंडस्ट्री से भी उनका नाता रहा है। उन्होंने मिस इंडिया दिल्ली में हिस्सा लिया था।
नितिभा ने ‘बिग बॉस 10’ की जानकारी देते हुए लिखा, “मिस इंडिया दिल्ली से बिग बॉस तक का सफर आसान नहीं था। आप सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया। अपना प्यार ऐसे ही मुझे देते रहे।”
नितिभा कहती हैं, “मैं अपनी जिंदगी में एक खास सफर की शुरुआत करने वाली हूं। हो सकता है मैं यहां न रहूं, लेकिन फिर भी मुझे आप सबके प्यार, सहयोग और आशीर्वाद की जरूरत रहेगी।”



























