‘XxX – The Return Of Xander Cage’ के सेट पर हुआ हादसा
बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज’ की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हाल ही में इस फिल्म के सेट पर एक हादसा हो गया।
इस हादसे की तस्वीर फिल्म में दीपिका की को-स्टार नीना ने अपने इंस्टा अकाउट पर शेयर की है। दीपिका भी इस हादसे से बेहद दुखी हैं। असल में उनकी सह-कलाकार Nina Dobrev स्टंट्स के दौरान घायल हो गई। फिल्म में नीना एक टेकी का रोल निभा रही हैं।
इस फिल्म की स्क्रिप्ट स्कॉट फ्रैजियर ने लिखी है। ‘ट्रिपल एक्स’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में दीपिका के साथ मशहूर अभिनेता विन डीजल, अभिनेत्री नीना डोबरेव और रुबी रोज भी काम कर रही है। इस फिल्म के निर्देशक अमेरिकन डीजे कुरोसो है।


















