बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने मुंबई शहर में नयी यातायात हेल्पलाइन शुरू की है। बता दें कि पुलिस आयुक्त अहमद जावेद और ऋतिक ने इस सेवा का 10 नवंबर को उद्घाटन किया था।
दरअसल यह सेवा लोगों को शहर में जाम, वैकल्पिक मार्गों, बंद मार्गों और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देगी। ऋतिक ने इस सेवा को शुरू करने के लिए यातायात पुलिस का धन्यवाद किया।
उन्होंने ट्वीट किया, “इस अच्छी पहल के लिए मुंबई यातायात पुलिस का धन्यवाद। जावेद अहमद जी का भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस पहल का हिस्सा बनाया।”
आपको बता दें कि इन दिनों ऋतिक अपनी आगामी फिल्म “मोहन जोदाड़ो” की शूटिंग कर रहे है। फिल्म आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में ऋतिक के साथ पूजा हेगड़े मुख्य किरदार निभा रही है। ये फिल्म एक एडवेंचर लवस्टोरी बेस्ड फिल्म है। फिल्म की अनुमानित रिलीज डेट 12 अगस्त 2016 है।



























