बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश एक लम्बे समय बाद फिल्मी परदे पर वापसी कर रहे है। नील फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान के छोटे भाई का किरदार निभाते नजर आएंगे।
आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान और अभिनेत्री सोनम कपूर मुख्य किरदार निभा रहे है और फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही है।
खबर है कि नील ने फिल्म में अपनी हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। मंगलवार रात इंस्टाग्राम पर उन्होंने सेल्फी साझा की, जिसमें सोफे पर आराम करते हुए बैंगनी रंग की टी-शर्ट में नजर आए।
तस्वीर का कैप्शन अभिनेता ने लिखा : ‘प्रेम रतन धन पायो’ के सेट का आखिरी दिन। अब थियेटर में मिलते हैं।
नील ने ट्विटर पर भी ट्वीट किया, “प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग अब खत्म। तुझसे जुदा होकर हमे दूर जाना है, पल भर की जुदाई फिर लौट आना है।






























