फिल्म निर्देशक अब्बास-मस्तान की आगामी फिल्म ‘मशीन’ में 90 नब्बे के दशक की फिल्म ‘मोहरा’ के सॉन्ग ‘तू चीज…’ के रीमेक को नेहा कक्कड़ अपनी आवाज देने जा रही हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि वह गाने के रीमेक वर्जन को लेकर नर्वस और डरी हुई हैं।
नेहा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा हैं,’निर्देशक अब्बास-मस्तान की आने वाली फिल्म ‘मशीन’ के लिए नब्बे के दशक की फिल्म ‘मोहरा’ के ‘तू चीज’ गाने के रीमेक में मैंने अपनी आवाज दी हैं। मैंने और गायक उदित नारायण ने मिलकर यह गाना गाया हैं। उम्मीद करती हूँ कि यह गाना दर्शकों को पसंद आएगा।’
आपको बता दें कि फिल्म मोहरा अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 23 साल पहले की सुपरहिट फिल्म हैं। अब इस फिल्म के सॉन्ग ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ को रीक्रिएट किया जा रहा हैं।
U heard it right! Tu Cheez Badi Hai Mast is being recreated & I’ve Sung it with my fav Udit Ji. I hope you guys like it #Nervous ☺️OutSoon! pic.twitter.com/p0lnvskMre
— Neha Kakkar (@iAmNehaKakkar) February 22, 2017





















