अब Nawazuddin Siddiqui बनेंगे “मंटो”
हिंदी सिनेमा के जाने-माने मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब जल्द ही बड़े परदे पर एक अहम किरदार निभाने जा रहे है। दरअसल आपको बता दें कि वह नंदिता दास की फिल्म “मंटो” करने जा रहे हैं। बता दें कि इस बात की घोषणा खुद नंदिता ने कान फिल्म महोत्स्व में की थी।
उर्दू साहित्य पर अमिट छाप छोड़ने वाले लेखक लेखक मंटो पर पर बनने वाली इस फिल्म के लिए नवाजुद्दीन कास्ट्यूम टेस्ट भी किया जा चुका है। नंदिता ने कहा, ‘मेरे दिमाग में शुरू से ही नवाजुद्दीन का नाम रहा है। इसकी शूटिंग मुंबई और लाहौर में साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है।
बता दें कि कान फिल्म महोत्सव में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अभिनीत फिल्म “रमन राघव 2.0” की स्क्रीनिंग राखी गयी थी। फिलहाल आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अभिनीत फिल्म “TE3N” रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री विद्या बालन भी मुख्य किरदार में है।




















