एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पिता का हुआ निधन
बॉलीवुड के महान अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी का सोमवार देर रात निधन हो गया है। खबर है कि 76 वर्षीय उनके पिता पैरालिसिस (लकवा) के वजह से काफ लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सहारनपुर के तारावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर कल सोमवार की देर रात उनकी मृत्यु हो गयी।
आपको बता दें कि आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव बुढ़ाना में किया जाएगा। खबर है कि कल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पिता की ज्यादा हालत बिगड़ने पर उन्हें सहारनपुर के तारावती अस्पताल में ले जाय गया पर वो न बच सके। आपको बता दे कि नवाजुद्दीन की अभी हाल ही में फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है।
जहाँ उनकी मौत से उनके परिवार में शोक का माहौल है वही फिल्म इंडस्ट्री में भी दुःख का माहौल छाया हुआ है।

















