Nawazuddin Siddiqui पर छोटे भाई की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

0
50

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनके छोटे भाई की पत्नी ने बेहद चौंका  देने वाले गंभीर आरोप लगाए है।

आपको  बता बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर छोटे भाई की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारकर गर्भस्थ शिशु की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एसपी देहात को तहरीर दी गयी है।

पीड़ित अपने माता-पिता के साथ शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एवं उनके भाइयो और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

बता दें कि दिल्ली के जाफराबाद मदीना मस्जिद के निकट गली न. 20 निवासी पीड़ित आफरीन शुक्रवार शाम अपने पिता मेहराजुद्दीन सिद्दीकी, माँ शाईस्ता परवीन और चाचा रियाजुद्दीन के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची।

नवाजुद्दीन पर आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज़ की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे है। साथ ही उन्होंने गर्भवती महिला के पेट में पल रहे बच्चे को मारने के इरादे से पेट पर लात मारी है। जिससे उसके पेट में दर्द बना हुआ है।

nawazuddin-siddiqui

SHARE

LEAVE A REPLY