सेंसर बोर्ड ने जताई Nawazuddin की ‘Haraamkhor’ पर आपत्ति
बॉलीवुड फिल्म “उड़ता पंजाब” के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म “हरामखोर” पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई हैं। बता दें कि फिल्म हरामखोर 17वें जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के इंडिया गोल्ड सेक्शन में सिल्वर गेटवे अवार्ड जीत चुकी हैं।
ये फिल्म श्लोक शर्मा के निर्देशन में बनी हैं। दरअसल ये फिल्म एक ट्यूशन टीचर और १४ साल की बच्ची के बीच पनपे प्यार को दिखाया गया है।
बोर्ड ने इस फिल्म के विशय को आपत्तिजनक बताया है और ये फिल्म शिक्षकों की छवि पर बुरा असर डालेगी। फिल्म में शिक्षकों की छवि को गलत तरीके से दर्शाने के कारण इस फिल्म को रिलीज होने नहीं दिया जाएगा।
इस फिल्म को गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। उन्होंने सेंसर बोर्ड को कहा ऐसी चीजे होती है। ये छोटे बजट की फिल्म है।






















