हाल ही में पिछले हफ्ते ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के घर से बाहर होने वाले तीसरे कंटेस्टेंट नवीन प्रकाश ने बिग बॉस शो को लेकर कुछ खुलासे किये हैं। उनका ये कहना है कि ‘बिग बॉस’ में सेलेब्स को ज्यादा तवज्जो मिलती है। उनका मानना है कि आम आदमी की तुलना में सेलिब्रिटीज को उनकी लोकप्रियता के कारण ज्यादा वोट मिलते हैं।
गौरतलब है कि इस बार शो के इस सीजन में घर में कंटेस्टेन्ट्स के तौर पर फिल्म, टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्रिटीज और आम आदमी दोनों ने एंट्री की है और दोनों के बीच मुकाबला भी टक्कर का चल रहा हैं।
लेकिन नवीन का कहना है कि बिग बॉस के घर में आम आदमी के मुकाबले सेलेब्रिटीज को ज्यादा अहमियत मिल रही हैं। नवीन ने बताया, सेलिब्रिटीज के पास उनके प्रशंसकों के अलावा अन्य लोग भी वोट करने के लिए होते हैं। हम आम आदमी हैं इसलिए दर्शक हमें बहुत मुश्किल से पहचानते हैं और हमें वोट भी नहीं के बराबर मिलते हैं। हम शो के फॉर्मेट या चैनल या फिर दर्शकों के पर सवाल नहीं खड़े कर सकते। बिग बॉस ऐसा ही है।
उन्होंने आगे कहा, एक आम आदमी के रूप में आपको अपनी मौजूदगी दर्ज करवानी पड़ती है, मैंने अपने तरीके से इसे किया। मैं शो के शुरुआत से ही काफी सक्रिय था। एक प्रतियोगी के तौर पर मुझे सेलिब्रिटीज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना था। सेलिब्रिटिज के साथ ‘बिग बॉस’ के घर में रहने पर नवीन का कहना है कि उनका अनुभव सेलिब्रिटीज के साथ बहुत अच्छा नहीं रहा है।
नवीन ने कहा कि उन्हें लगता है कि गौरव चोपड़ा इस सीजन के विजेता हो सकते हैं। फिलहाल आपको बता दें कि चौथे सप्ताह के नॉमिनेशन राउंड में घर से बेघर होने के लिए लोकेश कुमारी शर्मा, राहुल देव, मोनालिसा और कारन मेहरा नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना ये होगा है कि इस हफ्ते घर से कोण सा प्रतिभागी बाहर होता हैं।




























