भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को इस साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अक्षय कुमार सहित विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों विजेताओं को 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया हैं।
बता दें कि राष्ट्रपति ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक राजेश मापुस्कर और के विश्वनाथ को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया।
एक्टर अक्षय कुमार को फिल्म रुस्तम में शानदार भूमिका के लिए अवार्ड मिला। सोनम कपूर अभिनीत फिल्म नीरजा के निर्देशक राम माधवानी को सर्वश्रेष्ठ हिंदी भाषा फिल्म के लिए सम्मानित किया गया। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ को सामजिक मुद्दे पर आधारित सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
Watch…Complete List Of Winners…64th National Film Awards


























