नरगिस फाखरी निभाएंगी संगीता बिजलानी का रोल

आपको बता दे कि एकता कपूर जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरउद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रही है। इस फिल्म में इमरान हाश्मी को फिल्म में मुख्य किरदार अजहरउद्दीन के किरादर के लिए साइन किया गया है।

फिल्म का निर्देशन एंथनी डिसूजा करेंगे।चर्चा है कि नरगिस फाखरी इस फिल्म में मोहमद अजहरुद्दीन की दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी का किरदार निभा सकती हैं। अजहरुद्दीन ने दो शादी की है।

उनकी पहली पत्नी का नाम नौरीन है जिसका किरदार प्राची देसाई निभा रही हैं।इससे पहले संगीता बिजलानी के रोल के लिए कई अभिनेत्रीओ जैसे करीना कपूर, कृति सेनन, जैकलिन का नाम अफवाओं में आया था। लेकिन अब खबर है कि नरगिस फाखरी इस रोल को निभाएंगी।

Nargis Fakhri will play sangeeta bijlani's role