दबंग खान की मुसीबतें बढ़ी, Salman पर भड़के Nana Patekar

0
61

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जब से पाकिस्तानी कलाकारों के हो रहे विरोध को लेकर उनके बचाव में उतरे है तभी से खुद सलमान ही मुसीबतों में घिरते चले जा रहे है। हाल ही में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने सलमान पर निशाना साधा था और उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनाई थी। उन्होंने सलमान को भी देश छोड़ने के लिए कहा है।

राज ठाकरे ने कहा था कि सलमान खान बेवकूफ है और उन्हें सिर्फ शूटिंग में ही मुँह खोलना चाहिए। राज ठाकरे ने कहा अगर उन्हें दिक्कत है तो वे वही चलें जाए और वही काम करें।

इसके बाद अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता नाना पाटेकर ने भी सलमान को निशाने पर लेते हुए खूब सुनाई है। नाना पाटेकर ने सलमान का नाम लिए बगैर, खरीखोटी सुनाई है।

हाल ही में पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुँचे नाना ने कहा, “कोई भी कलाकार मेरे देश से बड़ा नहीं हैं। मेरे लिए पहले देश है। मैं ढाई साल तक सेना में रहा हूँ और जानता हूँ कि हमारे सैनिकों से बड़ा हीरो कोई भी नहीं हैं।”

जब नाना से पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने को लेकर सवाल पुछा गया तो वह गुस्से से भड़क उठे। उन्होंने कहा ‘जो लोग बकबक करते है उन्हें बकबक करने दीजिये।’ आपको पता है कि मैं किसके बारे में बोल रहा हूँ। हां मैं उन्ही के बारे में बोल रहा हूं। वो लोग जो कहते है उनकी बात को आप इतनी अहमियत मत दीजिये। उनकी इतनी औकात कि उनकी बात को इतनी अहमियत दी जाए।’

नाना के दिए गए इस बयान से तो यही लग रहा है कि उन्होंने सलमान को सुनाई है। इस बयान के बाद सलमान के विरुद्ध और आवाजे उठ रही है और वे इस मामले में घिरते ही चले जा रहे हैं।

nana-patekar

SHARE

LEAVE A REPLY