Akshay Kumar जल्द नजर आएंगे ‘Namastey London’ के  सीक्वल ‘Namastey England’ में

आपको बता दे की 2007 में आई इंडियन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर विपुल शाह एक बार फिर से इस फिल्म के सीक्वल में काम करने जा रहे है जिसका टाइटल ‘नमस्ते इंग्लैंड’ रखा गया है।

खबर है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। अक्षय कुमार भी फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू कर देंगे। अक्षय और विपुल दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

नमस्ते लंदन में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने मुख्य किरदार निभाया था और ऋषि कपूर भी इस फिल्म में थे। नमस्ते इंग्लैंड में अक्षय के साथ  मुख्य किरदार निभाने के लिए फिलहाल कोई अभिनेत्री फाइनल नहीं की गयी है। फिल्म की शूटिंग लंदन, पंजाब, यूरोप के कई इलाकों में होगी।

namastey england